डायरिया से एक दर्जन से अधिक बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

सरैयाहाट : सरैयाहाट प्रखंड के बाबुपूर गांव में डायरिया के प्रकोप से एक दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं. जिनका इलाज सरैयाहाट अस्पताल में कराया जा रहा है. पीड़ितों में संतोष दास (33 वर्ष), कमल दास (60 वर्ष), गणेश दास (5 वर्ष), फुलमणी देवी (40 वर्ष), खुशबू कुमारी (12 वर्ष), गायत्री कुमारी (8 वर्ष), रूबी […]
विज्ञापन
सरैयाहाट : सरैयाहाट प्रखंड के बाबुपूर गांव में डायरिया के प्रकोप से एक दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं. जिनका इलाज सरैयाहाट अस्पताल में कराया जा रहा है. पीड़ितों में संतोष दास (33 वर्ष), कमल दास (60 वर्ष), गणेश दास (5 वर्ष), फुलमणी देवी (40 वर्ष), खुशबू कुमारी (12 वर्ष), गायत्री कुमारी (8 वर्ष), रूबी देवी (33 वर्ष), ममता देवी (33 वर्ष), शांति देवी (40 वर्ष), भगनी देवी (35 वर्ष) व अरुण दास (34 वर्ष) है. इसके अलावे गांव में भी कई लोग डायरिया की चपेट में है. प्रकोप से गांव के लोग काफी भयभीत हैं. हालांकि अभी स्थिति नियंत्रित बतायी जा रही है.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश ने बताया कि उक्त गांव के हरिजन टोला में डायरिया कुछ दिनों से फैला हुआ है. पिछले एक सप्ताह से इक्का-दुक्का स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए पहुंच रहे थे. बुधवार को डायरिया से पीड़ित 11 व्यक्ति को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. जिसका इलाज चल रहा है. सबों की स्थिति नियंत्रण में है. गांव में गंदगी फैली हुई है. चापानल के पास भी गंदगी है. इस बरसात के मौसम में उबाल कर पानी पीने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










