अंक पत्र नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा

Published at :18 Aug 2015 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
अंक पत्र नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा

दुमका . सिदो कान्हू विवि द्वारा स्नातक पार्ट-2 का रिजल्ट घोषित किये जाने के बाद अब अंकपत्र को लेकर हंगामा हो रहा है. एसपी कॉलेज के डिग्री-2 के छात्र सोमवार को परिणाम देखने के लिए कॉलेज पहुंचे. जहां टीआर सूची व अंक पत्र उपलब्ध नहीं था. इस पर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. […]

विज्ञापन
दुमका . सिदो कान्हू विवि द्वारा स्नातक पार्ट-2 का रिजल्ट घोषित किये जाने के बाद अब अंकपत्र को लेकर हंगामा हो रहा है. एसपी कॉलेज के डिग्री-2 के छात्र सोमवार को परिणाम देखने के लिए कॉलेज पहुंचे. जहां टीआर सूची व अंक पत्र उपलब्ध नहीं था. इस पर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. क्योंकि एसपी कॉलेज और सिकामु विवि का परीक्षा विभाग लगभग आमने-सामने है. हंगामा करते हुए ये छात्र विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचे.
वहां फेल छात्रों ने टीआर सूची पहले से ही फाड़ दिया था. अंक पत्र लेने पहुंचे ये छात्र कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान होने के बाद परीक्षा विभाग पहुंचे. परीक्षा विभाग ने इन छात्रों को बताया कि कॉलेज में टीआर सूची भेज दिया गया था. लेकिन कॉलेज प्रशासन ने बिना अंक पत्र के टीआर लेने से इंकार कर दिया. छात्र दोबारा एसपी कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य से मिले. कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए कॉलेज प्रशासन साथ में अंकपत्र नहीं मिलने से टीआर लेने से इंकार कर दिया था. कॉलेज प्रशासन द्वारा बताया गया कि छात्रों की अधिक संख्या होने के कारण टीआर से परिणाम दिखाने में काफी कठिनाई होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola