अवैध संबंध का विरोध प्रेमिका के पति को पीटा

Published at :04 Aug 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध का विरोध प्रेमिका के पति को पीटा

काठीकुंड : पत्नी के गांव के ही अन्य युवक के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी ने मारपीट कर उस महिला के पति को घायल कर दिया. घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र मंझला सरुआपानी गांव का है. सवना गृही ने काठीकुंड थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है, जिसमें उसने यह बताया है […]

विज्ञापन
काठीकुंड : पत्नी के गांव के ही अन्य युवक के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी ने मारपीट कर उस महिला के पति को घायल कर दिया. घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र मंझला सरुआपानी गांव का है.
सवना गृही ने काठीकुंड थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है, जिसमें उसने यह बताया है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही सुरेश गृही के साथ है. सुरेश उसकी पत्नी को कई बार काम दिलाने दिल्ली भी ले गया है. उनके बीच कथित नाजायज संबंध का सवना अक्सर विरोध करता था. मामले को लेकर काठीकुंड थाना में दोनों के बीच सुलह करा दी गयी थी.
लेकिन सोमवार को जब सवना गांव में ही दुकान जा रहा था उसी वक्त सुरेश गृही ने अपने भाई बादल गृही और मां कालोमुनी देवी के साथ मिलकर लोहे के रड से वार कर सिर फोड़ दिया. मारपीट में सवना के दोनों पैर में भी गंभीर चोट लगी और दाहिना हाथ टूट गया. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola