बाबूलाल मरांडी बुधवार को दुमका आयेंगे

Published at :29 Jul 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी बुधवार को दुमका आयेंगे

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोरचा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बुधवार को दुमका आयेंगे. अपने इस दो दिवसीय दौरे के क्रम में वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश देंगे. पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी और बताया कि संगठन […]

विज्ञापन
दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोरचा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बुधवार को दुमका आयेंगे. अपने इस दो दिवसीय दौरे के क्रम में वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश देंगे.
पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी और बताया कि संगठन को सुदृढ़ करने के लिए धर्मेंद्र सिंह बिट्ट को जिला संयोजक मनोनीत किया गया है.
धर्मेंद्र को जिला संयोजक बनाये जाने पर हर्ष
धर्मेंद्र सिंह को जिला संयोजक बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं महासचिव प्रदीप यादव के प्रति आभार जताया है.
श्री सिंह के मनोनयन पर हर्ष जताने वालों में परितोष सोरेन, पिंटू अग्रवाल, विनोद शर्मा, विनोद शर्मा, छोटू मुमरू, रविकांत मिश्र, रामदिवस जायसवाल, मतीन अंसारी, विवेकानंद राय, रविंद्र बास्की, मार्था हांसदा, टींकु गण, जमील अख्तर, कालू बनर्जी, रामफल लायक, पुरुषोत्तम सिंह, सुबोध यादव, अशोक यादव, विनोद यादव आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola