लैम्पस सदस्यों को मिला केसीसी

Published at :29 Jul 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
लैम्पस सदस्यों को मिला केसीसी

दुमका : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड दुमका द्वारा मंगलवार को लैम्पस के सदस्यों को खरीफ 2015 में किसान क्रेडिट ऋण वितरित किया गया. 251 किसानों को 49.70 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण वितरित किया जा चुका है. मंगलवार को इस क्रम में बैंक परिसर में ही आयोजित एक कार्यक्रम में शिकारीपाड़ा […]

विज्ञापन

दुमका : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड दुमका द्वारा मंगलवार को लैम्पस के सदस्यों को खरीफ 2015 में किसान क्रेडिट ऋण वितरित किया गया. 251 किसानों को 49.70 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण वितरित किया जा चुका है.

मंगलवार को इस क्रम में बैंक परिसर में ही आयोजित एक कार्यक्रम में शिकारीपाड़ा प्रखंड के असना लैम्पस के 29 सदस्यों को 7.50 लाख रुपये का केसीसी वितरित किया गया.

प्रबंध निदेशक राकेश कुमार सिंह ने अपील की कि वैसे किसान जिन्होंने पूर्व में किसान क्रेडिट कार्ड ली थी, लेकिन उसकी वापसी नहीं की, वैसे किसान पुराने ऋण की अदायगी अवश्यक कर दें तथा पुन: ऋण की सुविधा प्राप्त करें.

उन्होंने कहा कि यदि किसान एक साल के अंदर अपना किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वापस करते हैं, तो उन्हें मात्र 2 प्रतिशत ही ब्याज देना पड़ता है तथा किसान का स्वत: फसल बीमा हो जाता है. शाखा प्रबंधक मनोज संदीप हेंब्रम ने बताया कि अभी हरिपुर, रायकिनारी, नोनीहाट, चिकनियां, दलाही एवं पिंडारी लैम्पस के सदस्यों ने अपना केसीसी वापस नहीं किया है, जिसके कारण उन लैम्पसों के किसानों को ऋण देना संभव नहीं हो पा रहा है.

उन्होंने कहा कि यदि बकायेदार किसान अपना ऋण वापस करते हैं, तो उन्हें पुन: किसान क्रेडिट कार्ड ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी मेहरपाल सिंह, सहायक निबंधक सहयोग समितियां सूर्य प्रताप सिंह, सहायक प्रबंधक पंकज कुमार व अविनाश कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola