गायब मिले तो कटेगा वेतन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने डॉक्टरों को दी चेतावनी दुमका : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में प्रधान सचिव के विद्यासागर की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, दवा एवं आधारभूत संरचना की विस्तृत रिपोर्ट ली. […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने डॉक्टरों को दी चेतावनी
दुमका : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में प्रधान सचिव के विद्यासागर की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, दवा एवं आधारभूत संरचना की विस्तृत रिपोर्ट ली. प्रधान सचिव ने सख्त निर्देश देते हुए सहियाओं का लंबित वेतन अविलंब भुगतान करने का आदेश दिया. उन्होंने विभाग की योजनाओं पर लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी बजट का 10 प्रतिशत भी खर्च नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सभी छह जिलों में आवंटित राशि का ससमय व्यय सुनिश्चित हो.
उन्होंने कड़ी हिदायत दी और कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर, दवा एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. शिकायत मिली है कि अस्पतालों में डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं एवं दवा भी उपलब्ध नहीं रहती है. अस्पताल के परिसर में गंदगी बनी रहती है. उन्होंने चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुपस्थित डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जायेगा.
परिवार नियोजन, पल्स पोलियो एवं कालाजार संबंधित रोगों पर भी विशेष समीक्षा उनके द्वारा की गई. समीक्षा के दौरान कई कर्मियों से कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश सिविल सजर्न को दिया. उन्होंने कहा कि संतोषजनक प्रगति नहीं होने तथा लापरवाही पाये जाने पर सिविल सजर्न इसके जिम्मेवार होंगे और उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










