मजदूरी मांगी तो मिली मौत

Published at :24 Jul 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरी मांगी तो मिली मौत

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव की घटना हत्या के बाद लाश छुपाने की कोशिश, मामला दर्ज सरैयाहाट : मजदूरी के रुपये की मांग करने पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में 23 वर्षीय युवक छोटू यादव की निर्मम हत्या कर दी गयी तथा लाश को छुपाने की नियत से गले में रस्सी बांध […]

विज्ञापन
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव की घटना
हत्या के बाद लाश छुपाने की कोशिश, मामला दर्ज
सरैयाहाट : मजदूरी के रुपये की मांग करने पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में 23 वर्षीय युवक छोटू यादव की निर्मम हत्या कर दी गयी तथा लाश को छुपाने की नियत से गले में रस्सी बांध कुएं में लटका दिया गया.
इस संबंध में पुलिस ने मृतक के भाई मनराज यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है साथ ही मृतक के शव को कुएं से निकालकर अंत्यपरीक्षण के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में जोकेला गांव के नीतू यादव, हरेंद्र यादव व तरोन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
घटना के संबंध में वादी ने कहा कि बुधवार की रात्रि जब वहशौच के लिए घर से बाहर निकला तो उसके छोटे भाई छोटू का वोटर कार्ड व पर्स दिखाई दिया. उसे आश्चर्य इस बात का हुआ कि उसका भाई बीते पांच माह से बंगलोर में मजदूरी करने गया है तो उसका पहचान पत्र व पर्स यहां कैसे आया. वादी ने कहा कि उक्त अभियुक्त यहां के युवकों को मजदूरी कराने के लिए बंगलोर ले जाता है. उसके भाई छोटू को बीते पांच माह पूर्व मजदूरी कराने के लिए बंगलोर ले गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola