यूं ही बह जाता है हजारों लीटर पानी

दुमका : उपराजधानी दुमका के विभिन्न जगहों में नलकूपों से हर दिन हजारों लीटर पानी यू ही सड़कों व नालियों में बह कर बरबाद हो जाता है. लेकिन अब तक इस ओर पेयजल स्वच्छता विभाग का ध्यान नहीं गया है. यही वजह है कि यह जल संरक्षण अभियान को धूमिल करता जा रहा है, हजारों […]
दुमका : उपराजधानी दुमका के विभिन्न जगहों में नलकूपों से हर दिन हजारों लीटर पानी यू ही सड़कों व नालियों में बह कर बरबाद हो जाता है. लेकिन अब तक इस ओर पेयजल स्वच्छता विभाग का ध्यान नहीं गया है.
यही वजह है कि यह जल संरक्षण अभियान को धूमिल करता जा रहा है, हजारों लीटर पानी हर रोज बह जाता है. यह किसी भी काम में नहीं लाया जाता. शहर के हवाई अड्डा रोड स्थित लखीकुंडी में वाटर पार्क के पास चार उच्च प्रवाही नलकूप हैं.
जिसमें से जल का बहाव निरंतर होता रहता है, वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को पेयजल के लिए भी पानी मुकर्रर नहीं है. इस समस्या से शहर के डंगालपाड़ा निवासी अशोक कुमार राउत ने उपायुक्त को एक आवेदन देकर अवगत कराया है. उन्होंने उपायुक्त से इन कलकूपों के जल को भीषण गर्मी में, अगिAशमन के लिए, शहर के विशेष प्रयोजन में उपयोग कर इस पानी की बरबादी को रोकने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










