सीएम आज टाटा धर्मशाला का व 23 को सुपर ग्रिड का करेंगे उद्घाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ/दुमका : ख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को बाबा फौजदारीनाथ की नगरी बासुकिनाथ पहुंचेंगे. पवित्र शिवगंगा के पश्चिमी तट पर टाटानगर बासुकीनाथ मंडली द्वारा नवनिर्मित भव्य टाटा धर्मशाला बासुकी वाटिका का उदघाटन करेंगे. इस मौके पर श्रम मंत्री राज पालिवार एवं जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख भी उपस्थित रहेंगे. धर्मशाला के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह एवं […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ/दुमका : ख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को बाबा फौजदारीनाथ की नगरी बासुकिनाथ पहुंचेंगे. पवित्र शिवगंगा के पश्चिमी तट पर टाटानगर बासुकीनाथ मंडली द्वारा नवनिर्मित भव्य टाटा धर्मशाला बासुकी वाटिका का उदघाटन करेंगे.
इस मौके पर श्रम मंत्री राज पालिवार एवं जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख भी उपस्थित रहेंगे. धर्मशाला के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह एवं सचिव कैलाश चंद्र अग्रवाल अन्य सदस्यों के साथ जमशेदपुर से यहां पहुंच कर सीएम के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं.
वहीं 23 जुलाई को मुख्यमंत्री मदनपुर सुपर ग्रिड का उद्घाटन करेंगे. यह ग्रिड बनकर तैयार हो चुका है. नवनिर्मित 220 केवीए का यह ट्रांसमिशन लाइन 74 किलोमीटर लंबा है. राज्य में पहली बार इनता लंबा ट्रांसमिशन लाइन चार्ज हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










