अवैध संबंध : महिला व पुरुष को ग्रामीणों ने घंटों पोल से बांधा

Published at :08 Jul 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध : महिला व पुरुष को ग्रामीणों ने घंटों पोल से बांधा

दुमका : दुमका जिले के कुरुवा गांव में बीती रात अवैध संबंध के मामले में एक महिला के घर में घुसे हुए एक शख्स को ग्रामीणों ने धर दबोचा और बस्ती में एक पोल से बांधे रखा. मिली जानकारी के मुताबिक कुरुवा की एक महिला जिसके पति की छह माह पहले मौत हो चुकी है, […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका जिले के कुरुवा गांव में बीती रात अवैध संबंध के मामले में एक महिला के घर में घुसे हुए एक शख्स को ग्रामीणों ने धर दबोचा और बस्ती में एक पोल से बांधे रखा. मिली जानकारी के मुताबिक कुरुवा की एक महिला जिसके पति की छह माह पहले मौत हो चुकी है, उसके घर में एक बढ़ई मिस्त्री कल देर रात घुस गया था. महिला के घर उसका अक्सर आना जाना था.
पुरुष भी शादी शुदा है तथा उसके तीन बच्चे हैं, जबकि विधवा दो बच्चों की मां है. कहा जा रहा है कि सोमवार के रात लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने महिला के घर के दरवाजे में तब बाहर से कुंडी लगा दी जब वह शख्स कमरे के अंदर था. ग्रामीणों ने दोनों के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और मंगलवार के सुबह 6 बजे दोनों को कमरे से बाहर निकाल कर बिजली के खंभे में बांध दिया गया जिस दौरान युवक की पिटाई भी की गयी.
अवैध संबंध को मुद्दा बनाने वालों ने युवक पर जुर्माना भी लगाया गया, पर वह 50 की वजाय 5 हजार रुपये तक देने को तैयार हुआ. प्रधान की उपस्थिति में पंचों ने उस युवक को महिला को अपने साथ रखने का फैसला सुनाया तथा उसे उसके साथ ही रसिक पुर भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola