डीसी ने शौचालय विहीन घरों की मांगी रिपोर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2015 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने खुशबू की आत्महत्या की घटना को दु:खद व विडंबनापूर्ण बताया है. उन्होंने मामले को लेकर पुलिस जांच को त्वरित करने तथा जांच के आधार पर दोषी पर कार्रवाई करने का निदेश दिया है. साथ ही डीसी ने पेयजल स्वच्छता विभाग प्रमंडल एक एवं दो के कार्यपालक अभियंता को […]
विज्ञापन
दुमका : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने खुशबू की आत्महत्या की घटना को दु:खद व विडंबनापूर्ण बताया है. उन्होंने मामले को लेकर पुलिस जांच को त्वरित करने तथा जांच के आधार पर दोषी पर कार्रवाई करने का निदेश दिया है.
साथ ही डीसी ने पेयजल स्वच्छता विभाग प्रमंडल एक एवं दो के कार्यपालक अभियंता को शहरी क्षेत्र एवं शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में सघनता से जांच कर शौचालय विहीन घरों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. इसके अलावा निर्मल ग्राम प्रावधान के तहत एक से दो माह में अभियान चलाकर शौचालय विहीन घरों में शौचालय बनाने का निर्देश दिया. वहीं जो घर निर्मल ग्राम के तहत नहीं आते और शौचालय विहीन है, उन परिवारों को भी हर संभव मदद देने की बात कही.
पंचायत में 3500 घर है शौचालय विहीन
दुधानी पंचायत की मुखिया लक्ष्मी हांसदा की माने तो दुधानी पंचायत में ही अकेले साढ़े तीन हजार से अधिक घर ऐसे हैं, जहां शौचालय बनवाये जाने की जरूरत है. शहर से सटा क्षेत्र है. घनी आबादी है. बावजूद इसके इस पंचायत में शौचालय बनाये जाने की कवायद शुरू नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










