पहाड़िया बटालियन में 488 पद कांस्टेबल के होंगे : डीआइजी

Published at :05 Jul 2015 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़िया बटालियन में 488 पद कांस्टेबल के होंगे : डीआइजी

दुमका : पहाड़िया बटालियन के लिए नियुक्ति नियमावली बनाने वाले संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देवबिहारी शर्मा ने उम्मीद जतायी है कि इस बटालियन के लिए जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने दुमका में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संभवत: इन दोनों बटालियन का नाम आईआरबी-6 एवं 7 होगा, जो स्पेसलाइज्ड बटालियन […]

विज्ञापन
दुमका : पहाड़िया बटालियन के लिए नियुक्ति नियमावली बनाने वाले संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देवबिहारी शर्मा ने उम्मीद जतायी है कि इस बटालियन के लिए जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने दुमका में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संभवत: इन दोनों बटालियन का नाम आईआरबी-6 एवं 7 होगा, जो स्पेसलाइज्ड बटालियन होगा.
इन दोनों ही बटालियन में 800 में 488-488 पद जेनरल ड्यूटी कांस्टेबल के होंगे. बाकि पद बटालियन में टेक्निकल होंगे, जिसमें जेई, मिस्त्री, फॉरमेन आदि होंगे. उन्होंने बताया कि इसमें से एक बटालियन का मुख्यालय दुमका होगा.
अब एफआइआर के लिए थाना आने की मजबूरी नहीं
डीआइजी श्री ने कहा कि विभिन्न जिलों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने और आपात स्थिति में आम लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने झारखंड समाधान, संवाद समाधान और सीपी ग्राम का शुभारंभ किया है. प्रमंडल के विभिन्न जिले के सभी थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इन कार्यक्रमों को तेजी से कार्यान्वित किया जायेगा.
अब कोई भी पीड़ित व्यक्ति ऑन लाइन प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए खुद के कंप्यूटर, लैपटॉप से या फिर साइबर कैफे या प्रज्ञा केंद्रों की मदद लेकर बिना थाना गये प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने राहत नाम से 1967 नंबर की टॉल फ्री सेवा का भी जानकारी दी, जिसमें कोई भी पीड़ित व्यक्ति आपात स्थिति में यथा चिकित्सा, चोरी, अपहरण, आग, दुर्घटना, यौन उत्पीड़न, हत्या, डकैती और प्राकृतिक आपदा की सूचना दे सकते हैं. इस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola