विनय ने रची थी खुद के अपहरण की साजिश

Published at :26 Jun 2015 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
विनय ने रची थी खुद के अपहरण की साजिश

दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा के रहने वाले विनय कुमार साह को पुलिस ने खोज निकाला है. नाटकीय ढंग से खुद के ही अपहरण की साजिश रचकर भाईयों को फसाने की उसकी योजना थी. इसी योजना के तहत वह 21 जून से लापता था. उसकी पत्नी साधना देवी ने नगर थाना में […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा के रहने वाले विनय कुमार साह को पुलिस ने खोज निकाला है. नाटकीय ढंग से खुद के ही अपहरण की साजिश रचकर भाईयों को फसाने की उसकी योजना थी.
इसी योजना के तहत वह 21 जून से लापता था. उसकी पत्नी साधना देवी ने नगर थाना में थाना कांड संख्या 163/15 में धारा 365/34 के तहत दर्ज कराये गये शिकायत में अपने दो सगे देवरों जय प्रकाश साह एवं प्रदीप कुमार साह पर ही अपहरण का आरोप लगा दिया था.
इन भाइयों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था. पुलिस ने जांच की और गुप्त सूचना मिली, तो नगर थाना पुलिस ने बीती रात विनय के फूफा सोनवाडंगाल निवासी सियाराम साह के आवास पर छापेमारी की, तो उसे बरामद कर लिया गया. खुद की तबीयत खराब बताये जाने पर नगर थाना पुलिस ने बहरहाल विनय कुमार साह को सदर अस्पताल में भरती करवाया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola