निवासी हरणाकुंडी का, सीएलसी में पता लिख दिया लकड़ापहाड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

डीइओ से शिकायत कर युवक ने मांगा मार्गदर्शन दुमका : प्लस टू नेशनल हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंचा है. अजय कुमार नाम के एक विद्यार्थी को जब विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र दिया गया, तो उसमें उसका पता कहीं और का लिख दिया गया था. अजय के […]
विज्ञापन
डीइओ से शिकायत कर युवक ने मांगा मार्गदर्शन
दुमका : प्लस टू नेशनल हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंचा है. अजय कुमार नाम के एक विद्यार्थी को जब विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र दिया गया, तो उसमें उसका पता कहीं और का लिख दिया गया था. अजय के पिता विनोद मिस्त्री ने बताया कि वे हरणाकुंडी के रहने वाले हैं. इस स्कूल में दाखिला के वक्त जो प्रमाण पत्र दिया गया था, उसमें भी पता हरणाकुंडी लिखा हुआ था, लेकिन जब इस स्कूल से उनका बेटे ने मैट्रिक की पढ़ायी पूरी कर परित्याग प्रमाण पत्र लेना चाहा, तो उसमें पता बारातांड़-लक ड़ापहाड़ी अंकित कर दिया गया.
जब वे उसे सुधार कराने पहुंचे, तो प्राचार्य ने इसे क्लर्क की गलती बता दी और कहा इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मामले में विनोद ने डीइओ को शिकायत करते हुए मार्गदर्शन मांगा है. साथ ही उन्होंने सुधार किया हुआ विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने पर शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










