हिमांशु मिश्रा और एनआरइपी के एई के बीच हाथापाई, एई नंदलाल सिंह हुए जख्मी/डंगालपाड़ा स्थित अभियंता के आवास पर ही हुई घटना

Published at :22 May 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
हिमांशु मिश्रा और एनआरइपी के एई के बीच हाथापाई, एई नंदलाल सिंह हुए जख्मी/डंगालपाड़ा स्थित अभियंता के आवास पर ही हुई घटना

संवाददाता, दुमकाएनआरईपी के सहायक अभियंता नंदलाल सिंह तथा छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा व उनके भाई शांतनु मिश्रा के साथ दुमका के डंगालपाड़ा मुहल्ले में हाथापाई हो गयी. हाथापाई में सहायक अभियंता नंदलाल सिंह के हाथ में गंभीर चोट आयी है. घटना रात के सवा नौ बजे की है. अभियंता श्री सिंह […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाएनआरईपी के सहायक अभियंता नंदलाल सिंह तथा छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा व उनके भाई शांतनु मिश्रा के साथ दुमका के डंगालपाड़ा मुहल्ले में हाथापाई हो गयी. हाथापाई में सहायक अभियंता नंदलाल सिंह के हाथ में गंभीर चोट आयी है. घटना रात के सवा नौ बजे की है. अभियंता श्री सिंह डंगालपाड़ा में किराये के मकान में रहते हैं, वहीं श्री मिश्रा अपने बड़े भाई शांतनु मिश्रा के साथ वहां पहुंचे. कहा जा रहा है कि विपत्र पारित करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी और बात खींचतान तक बढ़ गयी. इसी क्रम में श्री सिंह का हाथ कट गया. शोर शराबे से लोगों का मजमा वहां जुट गया. अभियंता देर रात थाने में शिकायत करने पहुंचे हैं.क्या कहते हैं अभियंतासहायक अभियंता नंदलाल सिंह का आरोप है कि सरैयाहाट में एक तालाब की योजना स्वीकृत की गयी थी. इस तालाब की प्राक्कलित राशि 2.68 लाख रुपये की थी, लेकिन जो कार्य हुआ है, वह लाख रुपये का भी नहीं है. पूरा विपत्र पारित करने के लिए संवेदक द्वारा दवाब बनाया जा रहा है. सरेशाम मारपीट में उनके हाथ भी जख्मी हो गया.——————क्या कहते हैं लाभुक तालाब योजना के लाभुक शांतनु मिश्रा के मुताबिक तालाब विपत्र पारित करने के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त पीसी का डिमांड किया जा रहा था. हमलोगों को घर बुलाया गया था. जब हम उनके घर पहुंचे तो बात बढ़ गयी और कहासुनी हो गयी.——————-फोटो22-दुमका-मारपीट-1/2——————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola