अहंकार ही मनुष्य के मृत्यु का कारण है: साक्षी दीदी

Published at :22 May 2015 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
अहंकार ही मनुष्य के मृत्यु का कारण है: साक्षी दीदी

रामगढ़ . अहंकार ही मनुष्य के मृत्यु का कारण है. उक्त बातें साध्वी साक्षी दीदी ने रामगढ़ बाजार में आयोजित श्रीमदभागवत महायज्ञ में कही. उन्होंने कहा कि अहंकार का त्याग करना चाहिए, वरना विनाश तय है. उन्होंने इसके लिए दुष्ट रावण व कंस का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि अहंकारी ग्रह तथा गजेंद्र के बीच […]

विज्ञापन

रामगढ़ . अहंकार ही मनुष्य के मृत्यु का कारण है. उक्त बातें साध्वी साक्षी दीदी ने रामगढ़ बाजार में आयोजित श्रीमदभागवत महायज्ञ में कही. उन्होंने कहा कि अहंकार का त्याग करना चाहिए, वरना विनाश तय है. उन्होंने इसके लिए दुष्ट रावण व कंस का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि अहंकारी ग्रह तथा गजेंद्र के बीच 10 सालों तक युद्ध चलता रहा, जब गजेंद्र का शरीर शिथिल पड़ गया, तो गजेंद्र द्वारा प्रार्थना करने पर भगवान दौड़े आये और उनकी रक्षा की. उन्होंने प्रवचन का श्रवण कर रहे श्रद्धालुओं को बताया कि अगर आप सच्चे मन से ओम वासुदेवाय नम: का जाप करोगे, तो सुदर्शन चक्रधारी भगवान तुम्हारी रक्षा के लिए दौड़े आयेंगे. उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण से बड़े से बड़ा कष्ट खत्म हो जाता है, जैसे प्रकाश की एक छोटी सी किरण अंधकार को मिटा देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola