तीन दिवसीय दौरे पर सीएम आज पहुंचेंगे दुमका

– मलुटी में करेंगे रात्रि विश्राम- मलूटी में मुख्यमंत्री के आवासन की तैयारी पूरी- डीआइजी व एसपी ने किया निरीक्षण संवाददाता, दुमकामुख्यमंत्री रघुवर दास तीन दिवसीय दौरे पर कल शनिवार को दुमका पहुंच रहे हैं. वे हेलीकाप्टर से 10 बजे दुमका पहुंचेंगे. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 10:30 बजे पूर्वाह्न भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रीअग्रसेन […]
– मलुटी में करेंगे रात्रि विश्राम- मलूटी में मुख्यमंत्री के आवासन की तैयारी पूरी- डीआइजी व एसपी ने किया निरीक्षण संवाददाता, दुमकामुख्यमंत्री रघुवर दास तीन दिवसीय दौरे पर कल शनिवार को दुमका पहुंच रहे हैं. वे हेलीकाप्टर से 10 बजे दुमका पहुंचेंगे. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 10:30 बजे पूर्वाह्न भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रीअग्रसेन भवन में बैठक करेंगे. इसके बाद वे 11:30 बजे पूर्वाह्न दुमका समाहरणालय सभागार में संताल परगना के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. दोपहर में भोजन के बाद मुख्यमंत्री 02:00 बजे अपराह्न क्षेत्रीय भ्रमण के लिए किसी अस्पताल, स्कूल या सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का निरीक्षण करेंगे और फिर मलुटी के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास मलुटी में सायं स्थानीय ग्रामीणों से, ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्राम प्रधान तथा सहायिका आदि से मुलाकात करेंगे और उनके माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को सुनेंगे. उनका रात्रि विश्राम मलुटी में ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










