फ्रेंचाइची बिजली मिस्त्री व बिल वितरक आज से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Published at :22 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रेंचाइची बिजली मिस्त्री व बिल वितरक आज से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

15 से 20 महीने का है वेतन लंबितप्रतिनिधि, रानीश्वरफ्रेंचाइची कंपनी राजरप्पा ग्रामीण विकास संस्था के अधीन रानीश्वर प्रखंड में काम करने वाले सभी बिजली मिस्त्री व बिल वितरक 23 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे़ संबंध में शुक्रवार को सादीपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन में बिजली मिस्त्रियों ने जयराम राय की अध्यक्षता में एक बैठक […]

विज्ञापन

15 से 20 महीने का है वेतन लंबितप्रतिनिधि, रानीश्वरफ्रेंचाइची कंपनी राजरप्पा ग्रामीण विकास संस्था के अधीन रानीश्वर प्रखंड में काम करने वाले सभी बिजली मिस्त्री व बिल वितरक 23 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे़ संबंध में शुक्रवार को सादीपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन में बिजली मिस्त्रियों ने जयराम राय की अध्यक्षता में एक बैठक की़ जिसमें श्री राय ने बताया कि रानीश्वर प्रखंड में राजरप्पा ग्रामीण विकास संस्था के अधीन 26 बिजली मिस्त्री व बिल वितरक अक्तूबर 2013 से काम कर रहे हैं. इन कर्मियों को संस्था द्वारा 15 से 20 महीने का वेतन भुगतान नहीं किया है़ संस्था को जब भी वेतन के लिए बोला जाता है तब सिर्फ आश्वासन ही मिलता है़ उन्होंने बताया कि इससे बाध्य होकर सभी मिस्त्रियों ने 23 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है़ बैठक में जयराम राय, इसराफुल खान, मलय कुमार घोष, आनंद रविदास, विकास राउत, मोहन चंद्र मंडल, अब्दुल सत्तार, अनंतलाल घोष, विपदतारन दे, शमीम अंसारी, जीतेन सिंह, गौतम पाल आदि उपस्थित थे़ ‘फे्रंचाइची कंपनी के बिजली मिस्त्री हड़ताल पर जाने की सूचना नहीं है़ यदि बिजली मिस्त्री हड़ताल पर चले जाते हैं तो विभाग के पास वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर उतने मिस्त्री नहीं है़ परेशानी तो जरूर होगी़ ‘शमशाद आलम, सहायक अभियंता, बिजली विभाग…………………………………………………….फोटो 22 डीएमके/रानीश्वरसादीपुर विद्युत सबस्टेशन में बैठक करते कंपनी के बिजली मिस्त्री. …………………………………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola