विधायक नीधि से बनाये गये यात्री शेड पर दबंगों का अवैध कब्जा

Published at :21 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक नीधि से बनाये गये यात्री शेड पर दबंगों का अवैध कब्जा

प्रतिनिधि, रामगढ़ प्रखंड के गोड्डा दुमका सड़क मार्ग के पथरीया गांव आरईओ सड़क के किनारे एक साल पहले जामा विधायक सीता सोरेन विधायक निधि से 2 लाख रुपये की लागत से बनाये गये यात्री शेड पर दबंगों ने अवैध कब्जा जमाकर रखा है. निर्माण के चार महीने के बाद से ही गोविंदपुर के दबंग व्यक्ति […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ प्रखंड के गोड्डा दुमका सड़क मार्ग के पथरीया गांव आरईओ सड़क के किनारे एक साल पहले जामा विधायक सीता सोरेन विधायक निधि से 2 लाख रुपये की लागत से बनाये गये यात्री शेड पर दबंगों ने अवैध कब्जा जमाकर रखा है. निर्माण के चार महीने के बाद से ही गोविंदपुर के दबंग व्यक्ति द्वारा पुआल व जलावन की लकड़ी रखकर शेड को अपने कब्जे में रखा है. जिसके कारण गोविंदपुर, जोगीया, जवारी आदि गांवों के लोगों को दुमका व रामगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार खुले आसमान के नीचे करना पड़ता है. आम दिनों में तो लोगों को परेशानी नहीं होती है, लेकिन गरमी व बरसात के दिनों में बस के इंतजार में बैठे लोगों को काफी समस्या होती है. स्थानीय लोगों ने बीडीओ से अविलंब यात्री शेड को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है. बीडीओ ने बताया है कि अवैध कब्जा गलत है, इसकी जांच करायी जायेगी और इसके बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. ……………………………..फोटो 21 रामगढ़ 1 यात्री शेड में रखा पुआल व लकड़ी. …………………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola