बुजुर्गों के देखभाल के लिए बनाये गये कानून का हो पालन: परमेश्वर झा

Published at :21 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्गों के देखभाल के लिए बनाये गये कानून का हो पालन: परमेश्वर झा

दुमका . वरिष्ठ नागरिक परमेश्वर झा बुजुर्गों के देखभाल के लिए बनाये गये कानून का पालन करने की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से की है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत सारे कानून बनाये गये हैं, लेकिन अब तक किसी का भी पालन नहीं किया जा रहा है. केंद्र […]

विज्ञापन

दुमका . वरिष्ठ नागरिक परमेश्वर झा बुजुर्गों के देखभाल के लिए बनाये गये कानून का पालन करने की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से की है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत सारे कानून बनाये गये हैं, लेकिन अब तक किसी का भी पालन नहीं किया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा 2007 में माता पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण कानून बनाकर सभी राज्यों को लागू करने का निर्देश दिया और इसे झारखंड सरकार ने 2014 में लागू कर दिया, लेकिन इसे पालन कराने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है. उन्होंने राज्य में बुजुर्गों की वास्तविक संख्या जानने के लिए कल्याण विभाग द्वारा विधुर, बुजुर्ग व विधवाओं का सर्वे कराने की मांग की है. उन्होंने बुजुर्गों के लिए बनाये सभी प्रावधानों यथा अस्पताल में अलग बेड लगाने, गैस, बैंक व बिजली की लाइन में प्राथमिकता देने आदि को भी सख्ती से लागू करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola