हाथी ने तोड़ा घर, रौंदा अनाज

Published at :18 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने तोड़ा घर, रौंदा अनाज

प्रतिनिधि, नोनीहाटरविवार की रात्रि रामगढ़ प्रखंड के भतोडि़या-ए पंचायत के आमगाछी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी के भय से गांव में दहशत का माहौल है. बीती रात्री हाथी अमरपुर जंगल के रास्ते आमगाछी गांव पहुंचा और बुधन गिरि के घर को तोड़ डाला और घर में रखे एक क्विंटल धान खा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नोनीहाटरविवार की रात्रि रामगढ़ प्रखंड के भतोडि़या-ए पंचायत के आमगाछी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी के भय से गांव में दहशत का माहौल है. बीती रात्री हाथी अमरपुर जंगल के रास्ते आमगाछी गांव पहुंचा और बुधन गिरि के घर को तोड़ डाला और घर में रखे एक क्विंटल धान खा गया और अन्य सामानों को क्षति पहुंचाया. ग्रामीण हाथी के डर से रात भर सोये नहीं. पहाडि़़या समाज कार्यकर्ता दामोदर गिरी ने बताया कि वन विभाग के कोई भी अधिकारी अब तक इसकी सुधि लेने सोमवार की शाम तक नहीं पहुंचे हैं. लगन गिरी, छटीलाल गिरि, संजीत कुमार गिरि, छोटा अमिन गिरि ने बताया कि हाथी अभी इसी जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं………………………….फोटो 18 नोनीहाट 2 हाथी द्वारा तोड़ा गया घर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola