दो साल बाद जेठु को मिला डुप्लीकेट राशन कार्ड

Published at :07 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
दो साल बाद जेठु को मिला डुप्लीकेट राशन कार्ड

रानीश्वर. हरिपुर पंचायत के हरिपुर गांव के 70 वर्षीय जेठु मरांडी को दो साल बाद डुप्लीकेट अंत्योदय राशन कार्ड प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से मिला है. जेठु मंराडी ने बताया कि लखनपुर के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार करूणासिंधु पाल के दुकान में अंत्योदय का राशन उठाव के लिए गये थे, उसी समय दुकान में ही कार्ड […]

विज्ञापन

रानीश्वर. हरिपुर पंचायत के हरिपुर गांव के 70 वर्षीय जेठु मरांडी को दो साल बाद डुप्लीकेट अंत्योदय राशन कार्ड प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से मिला है. जेठु मंराडी ने बताया कि लखनपुर के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार करूणासिंधु पाल के दुकान में अंत्योदय का राशन उठाव के लिए गये थे, उसी समय दुकान में ही कार्ड खो गया था और तब से दो साल तक दुकानदार व प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का चक्कर काटते रहे. अंत में दो साल बाद उसे अंत्योदय राशन कार्ड मिला़ उसने बताया कि परिवार में कुल पांच सदस्य है और राशन कार्ड के खो जाने से इन दो सालों तक वह इस योजना का लाभ पाने से वंचित रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola