ओके ::: दो साल से बंद थे अल्ट्रासाउंड सेंटर

जिला निरीक्षण व अनुश्रवण समिति द्वारा जिले के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षणअविलंब अर्हता प्राप्त चिकित्सक को रखने का निर्देश प्रतिनिधि, दुमका जिला निरीक्षण व अनुश्रवण समिति द्वारा जिले के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण बुधवार को किया गया. इस दौरान काठीकुंड मेसो अस्पताल का अल्ट्रासाउंड केंद्र दो वर्षों से बंद मिला. यहां अल्ट्रासाउंड चलाने […]
जिला निरीक्षण व अनुश्रवण समिति द्वारा जिले के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षणअविलंब अर्हता प्राप्त चिकित्सक को रखने का निर्देश प्रतिनिधि, दुमका जिला निरीक्षण व अनुश्रवण समिति द्वारा जिले के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण बुधवार को किया गया. इस दौरान काठीकुंड मेसो अस्पताल का अल्ट्रासाउंड केंद्र दो वर्षों से बंद मिला. यहां अल्ट्रासाउंड चलाने के लिए निर्धारित अर्हता प्राप्त चिकित्सक नहीं है. निरीक्षण के बाद संचालक को अविलंब अर्हता प्राप्त चिकित्सक को रखने का निर्देश दिया गया. वहीं मोहलपहाड़ी क्रिश्चयन अस्पताल का भी अल्ट्रासाउंड केंद्र दो वर्षों से बंद पाया गया. वर्तमान में यहां अर्हता प्राप्त चिकित्सक उपलब्ध हो गये हैं, लिहाजा पुन: अल्ट्रासाउंड केंद्र को चालू कराने के लिए सिविल सर्जन को आवेदन दिया गया. इनके आवेदन पर कागजातों की जांच की जा रही है और कागजात सही पाये जाने पर अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने की अनुमति दे दी जायेगी. अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण के लिए निकली टीम में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके मेहरा, मानवी सह जिला सलाहकार समिति की सदस्य अन्नू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










