बीडीओ ने किया बिरसा आवास निर्माण स्थल का निरीक्षण

Published at :06 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया बिरसा आवास निर्माण स्थल का निरीक्षण

प्रतिनिधि, जामाबीडीओ विवेक कुमार सुमन ने सरकार द्वारा संचालित आदिम जनजाति के लिए बनने वाले बिरसा आवास निर्माण का औचक निरीक्षण किया. टेंगधोवा पंचायत में कुल बारह बिरसा आवास निर्माण की मंजूरी मिली है, जिसमें नयाडीह गांव के 9 एवं बांदो ग्राम में तीन आवास हैं. लाभुकों से मिलकर श्री सुमन ने सभी को हर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामाबीडीओ विवेक कुमार सुमन ने सरकार द्वारा संचालित आदिम जनजाति के लिए बनने वाले बिरसा आवास निर्माण का औचक निरीक्षण किया. टेंगधोवा पंचायत में कुल बारह बिरसा आवास निर्माण की मंजूरी मिली है, जिसमें नयाडीह गांव के 9 एवं बांदो ग्राम में तीन आवास हैं. लाभुकों से मिलकर श्री सुमन ने सभी को हर हाल में 15 दिनों के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. कुछ लाभुक गांव में नहीं थे, जिसे सूचित कर कार्य प्रारंभ कराने पर पंचायत सचिव को निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में बीआरपी अनिल कुमार खवाड़े, पंचायत सचिव इंद्रदेव ठाकुर मौजूद थे. भ्रमण के दौरान टेंगधोवा पंचायत के साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत चल रहे वीटी प्रशिक्षण केंद्र यूएमएस टेपरा दुधानी का निरीक्षण किया एवं वीटी को नियमित वर्ग संचालन का निर्देश दिया. मौके पर प्रेरक नमिता हांसदा आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola