क्राईम// दुकान लगाने को ले हुए विवाद में पहुंची पुलिस, हटेगा अतिक्रमण

Published at :06 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्राईम// दुकान लगाने को ले हुए विवाद में पहुंची पुलिस, हटेगा अतिक्रमण

प्रतिनिधि, काठीकुंडसोमवार को हटिया में दुकान लगाने को लेकर सब्जी दुकानदार के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद थाना प्रभारी एनएस दादेल, सीओ सुरंद्र कुमार आदि तांच के लिए पहुंचे. जांच के क्रम में मौजूद उच्चाधिकारी द्वारा जगह की जांच आवेदन पर सीओ सुरेन्द्र कुमार के निर्देश पर अंचल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंडसोमवार को हटिया में दुकान लगाने को लेकर सब्जी दुकानदार के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद थाना प्रभारी एनएस दादेल, सीओ सुरंद्र कुमार आदि तांच के लिए पहुंचे. जांच के क्रम में मौजूद उच्चाधिकारी द्वारा जगह की जांच आवेदन पर सीओ सुरेन्द्र कुमार के निर्देश पर अंचल निरीक्षक विनोद कुमार झा एवं राजस्व कर्मचारी स्नेहलता मुर्मू, थाना प्रभारी एनएस दादेल के साथ स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. अंचल निरीक्षक श्री झा ने बताया कि सरकारी भूमि के ईद गिर्द जबरन जमीन की अतिक्रमण हुई है, जिसकी नापी की आवश्यकता है. वर्तमान में अमीन की कमी है जल्द ही नापी कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाया जायेगा. ज्ञात हो कि सोमवार को हटिया में दुकान लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो व्यक्ति घायल हुए थे और इस मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज हुआ था. …………………………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola