खबरें अदालत की// देवघर कोर्ट मैनेजर की पत्नी ने न्यायालय में लगायी न्याय की गुहार//

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टदेवघर व्यवहार न्यायालय के कोर्ट मैनेजर की पत्नी सुजाता कुमारी उर्फ सुजाता सिन्हा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुमका के न्यायालय में ससुरालवालों पर पीसीआर केस दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. श्रीमती सिन्हा जसीडीह नेशनल रबर इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी रजनीश सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद, गौरी देवी, विभा कर्ण, रश्मि सिन्हा एवं निशा सिन्हा […]
प्रतिनिधि, दुमका कोर्टदेवघर व्यवहार न्यायालय के कोर्ट मैनेजर की पत्नी सुजाता कुमारी उर्फ सुजाता सिन्हा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुमका के न्यायालय में ससुरालवालों पर पीसीआर केस दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. श्रीमती सिन्हा जसीडीह नेशनल रबर इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी रजनीश सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद, गौरी देवी, विभा कर्ण, रश्मि सिन्हा एवं निशा सिन्हा के विरुद्ध भादवि की धारा 498 ए, 323, 120 बी, 34 एवं डीपी एक्ट की धारा 3/4 के तहत न्यायालय में मामला दर्ज कराया है. सुजाता की शादी 12 जून 2011 में रजनीश सिन्हा से हुई थी. सुजाता अपने पति सहित ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि तीन लाख रुपये की मांग करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था. 10 मई 2013 को लड़की पैदा होने पर कहा कि लड़की पैदा की हो इसलिए नहीं रखेंगे. रजनीश का नाजायज रिश्ता विभा के साथ होने की जानकारी रहते हुए भी ससुरालवालों ने इस बात को छिपा कर शादी कराई. रजनीश सिन्हा देवघर न्यायालय में कोर्ट मैनेजर हैं. उसके विरुद्ध कोई कुछ नहीं कर सकता है. नगर थाना भी यह कहते हुए कि कोर्ट मैनेजर का मामला है केस दर्ज करने से इनकार कर दिया, तब न्याय के लिए न्यायालय का शरण लेना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










