ग्राम प्रधानों की हुई बैठक

Published at :05 May 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की हुई बैठक

दुमका. ग्राम प्रधान मांझी संगठन की मासिक बैठक मंगलवार को प्रखंड विकास भवन में ग्राम प्रधान राम प्रसाद राय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने स्थानीयता नीति निर्धारण को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी पर विचार विमर्श किया. उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को एक […]

विज्ञापन

दुमका. ग्राम प्रधान मांझी संगठन की मासिक बैठक मंगलवार को प्रखंड विकास भवन में ग्राम प्रधान राम प्रसाद राय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने स्थानीयता नीति निर्धारण को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी पर विचार विमर्श किया. उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया और बताया कि इस कार्यक्रम में हर पंचायत के ग्राम प्रधान शामिल होकर धरना प्रदर्शन करेंगे और इसके माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर नकानियल सोरेन, माधव नंदन प्रसाद, संतोष सोरेन, प्रदीप कुमार मुर्मू, रासमनी कोलीन, अनिल मरांडी, नेपाल राउत, सुसाना हांसदा, ललिता हेंब्रम, बाबूलाल राय, मदन दलय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola