रामगढ़ हटिया शेड जर्जर, खतरे की आशंंका

प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ बाजार में 40 साल पहले विशेष प्रमंडल द्वारा 4 सीट हटिया शेड का निर्माण कराया गया था, वह जर्जर हो गया है और शेड पर हाट के दिन सामानों की बिक्री करने आते विक्रेता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. शेड में लगाया गया एलबेस्टर व खंभा पूरी तरह से […]
प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ बाजार में 40 साल पहले विशेष प्रमंडल द्वारा 4 सीट हटिया शेड का निर्माण कराया गया था, वह जर्जर हो गया है और शेड पर हाट के दिन सामानों की बिक्री करने आते विक्रेता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. शेड में लगाया गया एलबेस्टर व खंभा पूरी तरह से जर्जर हो गया है और हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है. यही वजह है कि व्यवसायी सड़क पर बैठ कर सामानों की बिक्री करने को विवश हैं. क्या कहते हैं विक्रेता’हटिया शेड काफी जर्जर हो गया है, जिससे हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. अगर जिला प्रशासन द्वारा शेड का जीर्णोद्धार कराया जाता है, तो व्यवसायियों को इसका लाभ मिलेगा.जय प्रकाश अग्रवाल’हटिया शेड जर्जर होने से हाट शेड में नहीं लगाकर बीच सड़क में लगायी जाती है. जिससे आमजनों व राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.पप्पू भगत’बाजार के बीच सड़क में हाट लगाना गलत है. शेड के बन जाने से सड़क अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी.विरेंद्र कुमार………………………..फोटो05 रामगढ़ 1, 2 , 3 व 4 1. जर्जर हटिया शेड 2. जय प्रकाश अग्रवाल3. पप्पू भगत4. विरेंद्र कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










