एक साल से संयोजिका नहीं आयी स्कूल

रामगढ़ . प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटी रणबहियार की संयोजिका आशा सोरेन एक साल से स्कूल नहीं आयी है. इस मामले को लेकर उप संयोजिका संकरी बालादासीन व निरीया देवी ने बीईईओ रंजीत चौधरी को मंगलवार को आवेदन देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि एक साल से संयोजिका आशा […]
रामगढ़ . प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटी रणबहियार की संयोजिका आशा सोरेन एक साल से स्कूल नहीं आयी है. इस मामले को लेकर उप संयोजिका संकरी बालादासीन व निरीया देवी ने बीईईओ रंजीत चौधरी को मंगलवार को आवेदन देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि एक साल से संयोजिका आशा सोरेन के काम पर नहीं आने से मध्याह्न भोजन योजना को चलाने में काफी समस्या हो रही है. बीइइओ श्री चौधरी ने माता समिति की बैठक के बाद संयोजिका आशा सोरेन को हटाये जाने की बात कही है. ………………………….चार स्कूलों में एमडीएम बंद रामगढ़ . जिला सर्व शिक्षा अभियान के तहत जहां मध्याह्न भोजन में तीन दिनों तक अंडा देने की घोषणा की जा रही है. वहीं कांजों मध्य विद्यालय कन्या मध्य विद्यालय रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय लाठीपहाड़ आदि स्कूलों में कई दिनों से एमडीएम बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










