बीईईओ ने सभी शिक्षकों के साथ की बैठक, मांगा छात्रों का बैंक खाता संख्या

प्रतिनिधि, रामगढ़ प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में बीइइओ रंजीत चौधरी ने मंगलवार को सभी सरकारी शिक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्र छात्राओं के वित्तीय वर्ष 2015-16 में छात्रवृत्ति वितरण के लिए बैंक खाता संख्या मांगी है. साथ ही छात्रों के अतिरिक्त पोषाहार में […]
प्रतिनिधि, रामगढ़ प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में बीइइओ रंजीत चौधरी ने मंगलवार को सभी सरकारी शिक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्र छात्राओं के वित्तीय वर्ष 2015-16 में छात्रवृत्ति वितरण के लिए बैंक खाता संख्या मांगी है. साथ ही छात्रों के अतिरिक्त पोषाहार में तीन दिनों तक भोजन में अंडा देने की बात कही. वर्ष 2015-16 के लिए छात्रवृत्ति के लिए शिक्षकों को छात्रों की संख्या मांग पत्र समर्पित करने का आदेश दिया गया. वर्ष 2014-15 के विद्यालय विकास की राशि स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में भेजने की बात कही. वहीं 2014-15 में 10 माह के बकाया राशि 10 हजार रुपये प्रत्येक उपसंयोजिका की राशि सचिव के खाते में भेजने की बात बतायी है. आरडीडी के निर्देशानुसार प्रतिनियोजित शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत ही मार्च 2015 का वेतन मिलने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










