पति पत्नी के विवाद को लेकर हुई दिसोम मांझी की बैठक

Published at :03 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
पति पत्नी के विवाद को लेकर हुई दिसोम मांझी की बैठक

प्रतिनिधि, दुमका दिसोम मांझी थान आर जाहेर थाना समिति की बैठक में विचार किया गया कि पहले पति को छोड़कर कोई महिला जब दूसरी शादी कर ले तो उसे खरपोश नहीं मिलना चाहिए. पालोजोरी कोलपाड़ा के सनातन किस्कू और जामताड़ा जिला के फतेहपुर थाना अंतर्गत नीमडंगाल की सीमा मुर्मू के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका दिसोम मांझी थान आर जाहेर थाना समिति की बैठक में विचार किया गया कि पहले पति को छोड़कर कोई महिला जब दूसरी शादी कर ले तो उसे खरपोश नहीं मिलना चाहिए. पालोजोरी कोलपाड़ा के सनातन किस्कू और जामताड़ा जिला के फतेहपुर थाना अंतर्गत नीमडंगाल की सीमा मुर्मू के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर दिसोम मांझी की बैठक जाहेर थाना में हुई. जिसमें सीमा मुर्मू उपस्थित नहीं हुई. सीमा मुर्मू अपने पति सनातन किस्कू के विरुद्ध जामताड़ा न्यायालय में खरपोश का मुकदमा दाखिल किया है और फतेहपुर थाना में प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. इस मामले को लेकर दिसोम मांझी द्वारा छान बीन करने पर पता चला कि सीमा मुर्मू अपने पति को छोड़कर पुराना दुमका के जरूआडीह में रह रही है. मामले का समाधान निकालने के लिए दिसोम मांझी समिति दोनों पक्षों के साथ 16 मई को बैठक करेगी. मौके पर अजय हेंब्रम, रविंद्र बास्की, सनातन किस्कू, देवेंद्र मुर्मू, सतीलाल हांसदा, वैद्यनाथ हांसदा, रामेश्वर सोरेन, सुरेश चंद्र सोरेन, जयदेव मुर्मू, सुभाष चंद्र सोरेन, बाबुश्वर किस्कू, सुरेश मरांडी, मटुवा हांसदा, निर्मल हेंब्रम, शिवलाल किस्कू, बिंदुनाथ किस्कू, दरोगा मुर्मू, बासुदेव हांसदा, राकेश कुमार हेंब्रम, पंकज कुमार मुर्मू आदि मौजूद थे. ………………………फोटो 03 दुमका 18 दिसोम मांझी की बैठक में उपस्थित सदस्य व अन्य. ………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola