जनता से किये सारे वादे भूल गये मोदी: जगनारायण

Published at :03 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
जनता से किये सारे वादे भूल गये मोदी: जगनारायण

दुमका. जेपी सेनानी सह सामाजिक कार्यकर्ता जगनारायण दास ने कहा है कि जनता से किये सारे वादों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल गये हैं. प्रधानमंत्री बनने से पहले 2014 के चुनावों में उन्होंने जनता से प्रत्येक साल बेरोजगारों को रोजगार देने, महंगाई कम करने, 100 दिनों में काला धन वापस लाने आदि का वादा किया […]

विज्ञापन

दुमका. जेपी सेनानी सह सामाजिक कार्यकर्ता जगनारायण दास ने कहा है कि जनता से किये सारे वादों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल गये हैं. प्रधानमंत्री बनने से पहले 2014 के चुनावों में उन्होंने जनता से प्रत्येक साल बेरोजगारों को रोजगार देने, महंगाई कम करने, 100 दिनों में काला धन वापस लाने आदि का वादा किया था. लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वह कॉरपोरेट घरानों के बारे में सोचने लगे और 10 लाख का सूट पहनकर अमेरिका आदि देशों में घूमने लगे. उन्होंने कहा कि अब जनता गुस्से में है और इसे कतई बरदाश्त नहीं करेगी. जनता सब समझ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola