स्कूली बच्चों ने गांवों में चलाया सफाई अभियान

Published at :23 Apr 2015 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने गांवों में चलाया सफाई अभियान

रानीश्वर . उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलुबांदी के बच्चों ने बुधवार को गांव के विभिन्न टोले में सफाई अभियान चलाया़ सफाई अभियान के दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों को भी प्रत्येक सप्ताह के रविवार को अपने-अपने टोले में साफ सफाई करने का संकल्प दिलाया़ बच्चों का हौसला बुलंद करने के लिए उनके साथ शिक्षक, मुखिया, वार्ड […]

विज्ञापन

रानीश्वर . उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलुबांदी के बच्चों ने बुधवार को गांव के विभिन्न टोले में सफाई अभियान चलाया़ सफाई अभियान के दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों को भी प्रत्येक सप्ताह के रविवार को अपने-अपने टोले में साफ सफाई करने का संकल्प दिलाया़ बच्चों का हौसला बुलंद करने के लिए उनके साथ शिक्षक, मुखिया, वार्ड सदस्य, स्कूल प्रबंधन समिति व माता समिति के सदस्य भी शामिल हुए़ शिक्षक विश्वनाथ गोराई ने बताया कि सफाई अभियान में टोले वार जो अच्छा काम करेगा उस टोले को पुरस्कृत भी किया जायेगा़ उ न्होंने गांव के दो क्लब को भी आगे आने की अपील की. अभियान में मुखिया रजनी मुर्मू, उपमुखिया जनाथन सोरेन, मजनु मरांडी, प्रधानाध्यापिका झरना पाल, सीआरपी पतितपावन घोष, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्मला टुडू व ग्रामीण शामिल थे़————–फोटो 22 डीएमके/रानीष्वरक्ुलुबांदी में सफाई अभियान चलाते बच्चे व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola