रामवृक्ष देखेंगे नजारत मनीषा समाज कल्याण

Published at :23 Apr 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
रामवृक्ष देखेंगे नजारत मनीषा समाज कल्याण

दुमका : जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर राजस्व कार्य के संपादन में गति प्रदान करने करने के मकसद से राजस्व से संबंधित पदाधिकारियों को अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यो की वजह से कार्य बोझ को देखते हुए पूर्व के निर्गत आदेश को संशोधित करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों के बीच कार्यों का […]

विज्ञापन
दुमका : जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर राजस्व कार्य के संपादन में गति प्रदान करने करने के मकसद से राजस्व से संबंधित पदाधिकारियों को अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यो की वजह से कार्य बोझ को देखते हुए पूर्व के निर्गत आदेश को संशोधित करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है.
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार भूमि सुधार उपसमाहर्ता दुमका मनोज कुमार रंजन को प्रभारी पदाधिकारी एनएलआरएमपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रामवृक्ष महतो को जिला नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी वीर प्रकाश प्रसाद को प्रभारी पदाधिकारी भू-अजर्न एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा,कार्यपालक दंडाधिकारी संदीप दूबे को प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व और प्रभारी पदाधिकारी उपायुक्त की गोपनीय शाखा, कार्यपालक दंडाधिकारी मनीषा तिर्की को प्रभारी पदाधिकारी जिला समाज कल्याण,
कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीतिलता मुमरू को कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद दुमका और कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुदेश कुमार को प्रभारी पदाधिकारी भू-अजर्न से संबंधित की जानेवाली आमसभा का वीडियोग्राफी एवं विविध अतिरिक्त कार्य आवंटित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola