ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2015 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

रानीश्वर : मसानजोर थाना क्षेत्र के धाजापाड़ा के पास मंगलवार की देर रात मकई से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है़ दुर्घटना से चालक का एक हाथ कट गया. घटना की खबर मिलते ही मसानजोर पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
रानीश्वर : मसानजोर थाना क्षेत्र के धाजापाड़ा के पास मंगलवार की देर रात मकई से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है़ दुर्घटना से चालक का एक हाथ कट गया. घटना की खबर मिलते ही मसानजोर पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक बिहार के सीवान जिले से मकई लाद कर कोलकाता जा रहा था़ धाजापाड़ा गांव के पास ट्रक अनियंतित्र होकर पलट गया और सड़क किनारे आम के पेड़ पर धक्का मारते हुए एक घर में घुस गया. हालांकि मकान को क्षति नहीं हुई है़ खलासी बाल-बाल बच गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










