हादसे में साइकिल सवार घायल, रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

काठीकुंड : बीते शाम बाइक व साइकिल में हुई भिड़ंत में साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रखंड के बाघाशोला गांव निवासी बिटिया हेंब्रम अपने बेटे राजू हासदा के साथ काठीकुंड हाट से अपने घर साइकिल से जा रही थी. इसी क्रम में समान दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल ने साइकिल को पीछे […]
विज्ञापन
काठीकुंड : बीते शाम बाइक व साइकिल में हुई भिड़ंत में साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रखंड के बाघाशोला गांव निवासी बिटिया हेंब्रम अपने बेटे राजू हासदा के साथ काठीकुंड हाट से अपने घर साइकिल से जा रही थी.
इसी क्रम में समान दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. घटना में साइकिलचला रहे राजू के सिर पर गंभीर चोट आयी. घटना के बाद मोटरसाइकिल छोड़ कर चालक भागने में सफल रहा. काठीकुंड चौक स्थित पुल के पास हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस घायल को तुरंत काठीकुंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. चिकित्सा प्रभारी डॉ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोट आयी है,ललाट की हड्डी अंदर तक धंस गयी है. बेहतर इलाज के लिए उसे दुमका रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार व साइकिल सवार दोनों नशे की हालत में थे.
घायल राजू की मां के बयान पर बिना नंबर वाली अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,337 व 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










