महिला मित्र मंडली द्वारा भक्ति जागरण आयोजित

Published at :21 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
महिला मित्र मंडली द्वारा भक्ति जागरण आयोजित

रात भर माता के जगराता में झूमे भक्तधर्मस्थान में हुआ भव्य श्रृंगार पूजनप्रतिनिधि, दुमका अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के धर्मस्थान मंदिर में विधिवत पूजा अनुष्ठान कराया गया और यज्ञ कुंड में यज्ञ भी किया गया. इस अवसर पर धर्मस्थान मंदिर प्रांगण में स्थापित मां काली व दुर्गा मां की प्रतिमा का श्रृंगारी पूजन […]

विज्ञापन

रात भर माता के जगराता में झूमे भक्तधर्मस्थान में हुआ भव्य श्रृंगार पूजनप्रतिनिधि, दुमका अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के धर्मस्थान मंदिर में विधिवत पूजा अनुष्ठान कराया गया और यज्ञ कुंड में यज्ञ भी किया गया. इस अवसर पर धर्मस्थान मंदिर प्रांगण में स्थापित मां काली व दुर्गा मां की प्रतिमा का श्रृंगारी पूजन कराया गया. देर शाम मंदिर प्रांगण में महिला मित्र मंडली द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन कराया गया. जिसमें मुख्य कलाकार कृष्णा व सुरभि द्वारा झुरू झुरू निमिईया तह झूलेली झूलनवा …. मईया, भांग खा के गाड़ी मत चलईय हो …ड्राईवर सजनवा आदि गीतों पर श्रद्धालुओं रात भर झूमें. इसके अलावे गायक सपन दत्ता, विशाल, ओरगन पर उदय, पैड पर पप्पू व ढोलक पर अजीत शामिल हैं. इस अवसर पर कल्याण मंत्री सह विधायक डा लुईस मरांडी, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित के अलावा महिला मित्र मंडली द्वारा नंदनी, अंजली दीक्षित, बबीता, अनिता, पुष्पा, उषा देवी, रूबी आदि मौजूद थीं. ………………….21 दुमका 26/27/28/ 10/12/13—————–मनायी गई भगवान परशुराम जयंतीदुमका: इधर शहर के टाटा शोरूम स्थित श्री दादी श्याम मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनायी गई. अस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान की विधिवत अनुष्ठान किया गया. साथ ही भगवान परशुराम के जीवन पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसमें वक्ता शिरडी धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो मदनेश्वर चौधरी ने भगवान परशुराम के संदेश एवं विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि भगवान राम से पहले परशुराम अवतरित हुए थे. इस मौके पर ब्राह्मण समाज के नंदा स्वामी, राजकुमार शर्मा, दिलीप शर्मा, पप्पू शर्मा, शिव कुमार केजरीवाल, कुंजलाल अग्रवाल, संतोष कुमार नारनोली आदि मौजूद थे. ……………………फोटो21-दुमका-29/30

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola