पीसीपीएनडीटी की हुई बैठक

दुमका: सिविल सर्जन डॉ सुरेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पीसीपीएनडीटी के तहत जिला सलाहकार समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें कन्या बचाओ अभियान की समीक्षा की गयी. इस बैठक में कन्या बचाओ अभियान की मुहिम से कॉलेज की छात्राओं को जोड़ने के लिए संताल परगना महिला महाविद्यालय […]
दुमका: सिविल सर्जन डॉ सुरेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पीसीपीएनडीटी के तहत जिला सलाहकार समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें कन्या बचाओ अभियान की समीक्षा की गयी. इस बैठक में कन्या बचाओ अभियान की मुहिम से कॉलेज की छात्राओं को जोड़ने के लिए संताल परगना महिला महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, वहीं प्रचार-प्रसार व जन जागरुकता पर विशेष बल दिया गया. बैठक में अल्ट्रासोनोग्राफी क्लीनिकों के दऔचक निरीक्षण करने तथा कन्या भ्रुण हत्या व लिंग जांच जैसे मामलों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी. बैठक में नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्नू आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










