24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

Published at :20 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

दुमका. वार्षिक 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ सोमवार को लखीकुंडी पंचायत के चोरकट्टा गांव में हुआ. अवसर पर अंबा सटकी गांव के शिल्पकार उत्तम मुखर्जी द्वारा मूर्तियों से गांव को सजाया गया है. इस संकीर्तन का यह 26वां वर्ष है जो 24 अप्रैल तक चलेगा. अवसर पर आसनसोल, वर्द्धमान के कीर्तनिया मोमिता दास […]

विज्ञापन

दुमका. वार्षिक 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ सोमवार को लखीकुंडी पंचायत के चोरकट्टा गांव में हुआ. अवसर पर अंबा सटकी गांव के शिल्पकार उत्तम मुखर्जी द्वारा मूर्तियों से गांव को सजाया गया है. इस संकीर्तन का यह 26वां वर्ष है जो 24 अप्रैल तक चलेगा. अवसर पर आसनसोल, वर्द्धमान के कीर्तनिया मोमिता दास व पांचेत, धनबाद से राजेन मुखर्जी द्वारा रात्रि में पाला कीर्तन किया जायेगा. जबकि प्रतिदिन शाम के समय जामजुड़ी, रानीश्वर के गौर मंडली दल द्वारा गांव भ्रमण किया जायेगा. संकीर्तन के सफल आयोजन में समिति के सदस्य रमेश साह, रेबोती साहा, किरिटि खां, मंटु साहा, कार्तिक साहा, स्वप्न साहा, गौतम साहा, सुनील साहा, श्याम गोपाल साहा, दर्शन साहा आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola