पेज-3// हथियापाथर-हरिपुर के बीच दो बाईक टकराये, एक की मौत, तीन घायल

Published at :19 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पेज-3// हथियापाथर-हरिपुर के बीच दो बाईक टकराये, एक की मौत, तीन घायल

संवाददाता, दुमकादुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर शहर से सटे हथियापाथर-हरिपुर गांव के बीच देर शाम एक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त टक्कर हो गयी. हादसे में टकराई इन दोनों मोटरसाइकिलों में दो-दो लोग सवार थे. मिली जानकारी के मुताबिक तिलकोत्सव के लिए नेशनल स्कूल के पीछे रहने वाला अर्जुन यादव जरुवाडीह में रहने वाले […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकादुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर शहर से सटे हथियापाथर-हरिपुर गांव के बीच देर शाम एक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त टक्कर हो गयी. हादसे में टकराई इन दोनों मोटरसाइकिलों में दो-दो लोग सवार थे. मिली जानकारी के मुताबिक तिलकोत्सव के लिए नेशनल स्कूल के पीछे रहने वाला अर्जुन यादव जरुवाडीह में रहने वाले अपने परिचीत अनूप यादव को साथ लेकर जामा के धनाडीह जा रहा था, जबकि पेशे से राजमिस्त्री का काम करने वाले वीरभूम-रामपुरहाट इलाके के रहने वाले शब्बीर शेख व आलम शेख नोनीहाट में किसी व्यक्ति से तकादा कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान दोनो बाईक टकरा गयी. भाजपा के नगर अध्यक्ष के प्रयास से उन चारो को सदर अस्पताल लाया गया. देर रात अर्जुन यादव ने ईलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. अर्जुन यादव के सिर में गंभीर चोट लगी थी. वहीं अनूप को भी चोट लगी है. शब्बीर व आलम शेख भी घायल हुए हैं. बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola