हूल बैसी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित, पदयात्रा के लिए डॉ सुशील बनाये गये संयोजक

दुमका: गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को बैसी कार्यालय में अध्यक्ष सिदो हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. सम्मेलन के मुख्य अतिथि एनआरआई सह सामाजिक कार्यकर्ता डा धुनी सोरेन थे. इस अवसर पर सचिव विजय टुडू ने वर्ष 2014-15 में संपन्न कार्यक्रमों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. साथ ही […]
दुमका: गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को बैसी कार्यालय में अध्यक्ष सिदो हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. सम्मेलन के मुख्य अतिथि एनआरआई सह सामाजिक कार्यकर्ता डा धुनी सोरेन थे. इस अवसर पर सचिव विजय टुडू ने वर्ष 2014-15 में संपन्न कार्यक्रमों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. साथ ही आय व्यय का ब्यौरा व वर्ष 2015 – 16 के लिए बजट प्रस्ताव भी पारित किया गया.
बैठक में उपस्थित बैसी के सदस्यों ने निजी बस पड़ाव व रेलवे स्टेशन में गाडि़यों के समय सारणी की घोषणा संताली भाषा में करने, सिदो कान्हू की प्रतिमा में एकरूपता के लिए आवश्यक प्रयास करने व इस संदर्भ में सभी संबंधित लोगों के साथ प्रयास करने आदि मांगों पर चरचा की गई. साथ ही बैसी के अगले कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर समिति गठित की गई.
जिसमें निर्मल बीके सोरेन को संयोजक, सुशील मरांडी व महेंद्र बेसरा को सदस्य बनाया गया है. जबकि हुल दिवस की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए डा सुशील मरांडी को संयोजक बनाया गया है. मौके पर सनत कुमार मुर्मू, सनातन मुर्मू, सुलेमान मरांडी, यपनारायण मुर्मू, जुनास मरांडी, आनंद हांसदा, परमेश्वर मुर्मू, बबलू मुर्मू, बबीता मुर्मू, इमामी मुर्मू, पीके हेंब्रम, उमाशंकर चौबे, बुधन मरांडी, भीम टुडू, कुंवर मुर्मू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










