पारा शिक्षक संघ की हुई बैठक, धर्मेंद्र यादव बने अध्यक्ष

Published at :19 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक संघ की हुई बैठक, धर्मेंद्र यादव बने अध्यक्ष

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के दुमका प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन रविवार को रसिकपुर स्थित बेसिक स्कूल प्रांगण में जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कर दिया गया. जिसमें सर्वसम्मति से धर्मेंद्र यादव को प्रखंड अध्यक्ष, नारायण चंद्र दे को उपाध्यक्ष, निर्मल कुमार को सचिव चुना गया. जबकि पिंटू […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के दुमका प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन रविवार को रसिकपुर स्थित बेसिक स्कूल प्रांगण में जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कर दिया गया. जिसमें सर्वसम्मति से धर्मेंद्र यादव को प्रखंड अध्यक्ष, नारायण चंद्र दे को उपाध्यक्ष, निर्मल कुमार को सचिव चुना गया. जबकि पिंटू साह को संगठन मंत्री, मुकतार अली कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं राज्यप्रतिनिधि के रूप में राजू रंजन रजक, प्रदुत कुमार सिंह, इजराईल अंसारी, हेमलाल मुर्मू एवं जिला प्रतिनिधि के रूप में धीरेन रामदास, जियाउल अंसारी, सुनील पांडेय, अजय प्रसाद, अनूप कुमार भंडारी, यमुना प्रसाद, मोहन कुमार मंडल, संजय कुमार दास, विजय कुमार साह, उज्जवल कुमार दे, हरेकृष्ण पाल, भगत राम मोहली, सुखदेव ठाकुर, सोहन हांसदा व विनोद टुडू का चयन किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री यादव व सचिव अनिल कुमार ने राज्य में पारा शिक्षकों के हितों पर विचार विमर्श किया. मौके पर नगर अध्यक्ष पुर्णेंदू मोहन झा, संजय कुमार, युधीर मंडल, चंदन कुमार, उज्जवल कुमार साह, विश्वजीत साहा, गौर गोपाल यादव, राजेंद्र मांझी, राकेश मोहन लाल आदि मौजूद थे. ………………………….फोटोए-9

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola