तालझारी : युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत कालाडुमरिया गांव के समीप शनिवार को बेलगरी जंगल से एक 30 वर्षीय महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है. महिला के शरीर पर से कपड़ा हटा हुआ था. घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी बालेश्वर राम ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम है. लाश को देखने […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत कालाडुमरिया गांव के समीप शनिवार को बेलगरी जंगल से एक 30 वर्षीय महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है. महिला के शरीर पर से कपड़ा हटा हुआ था. घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी बालेश्वर राम ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम है.
लाश को देखने से लगता है कि अज्ञात अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तथा पकड़ाने के डर से महिला के गरदन के पीछे हिस्से को किसी धारदार हथियार से काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना स्थल पर काफी खून बहा हुआ था. महिला विवाहिता थी, लेकिन माइके में रहती थी. सूचना फैलते ही घटना स्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुटी.
पुलिस लाश को लेकर मृतका के घर पहुंची. उसकी मां व भाई ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को मचकोल हटिया गयी थी. देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंची. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










