दो बाइक टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Published at :19 Apr 2015 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

रामगढ़ : गोड्डा-दुमका सड़क मार्ग के कड़बिंधा-ढोलपाथर के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को ईलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल पहुंचने के क्रम […]

विज्ञापन
रामगढ़ : गोड्डा-दुमका सड़क मार्ग के कड़बिंधा-ढोलपाथर के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना की सूचना पाकर मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को ईलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल पहुंचने के क्रम में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घायल दूसरा व्यक्ति राजेश कुमार मंडल रामगढ़ थाना क्षेत्र के जियापानी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों हीरो होण्डा जेएच 04बी 1948 एवं जेएच 15 ए 6291 को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola