ग्रामीणों ने की उपसंयोजिका को हटाने की मांग

रामगढ़. प्रखंड के महुबन्ना पंचायत के ग्रामीणों ने उत्क्रमित विद्यालय की उप संयोजिका अनीता देवी को हटाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बीडीओ राजकिशोर प्रसाद व बीइइओ रंजीत चौधरी को आवेदन देकर उप संयोजिका पर बराबर स्कूल से गायब रहने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों द्वारा दिये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि […]
रामगढ़. प्रखंड के महुबन्ना पंचायत के ग्रामीणों ने उत्क्रमित विद्यालय की उप संयोजिका अनीता देवी को हटाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बीडीओ राजकिशोर प्रसाद व बीइइओ रंजीत चौधरी को आवेदन देकर उप संयोजिका पर बराबर स्कूल से गायब रहने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों द्वारा दिये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पिछले 15 दिनों से उप संयोजिका के गायब रहने से मध्याह्न भोजन बाधित है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में ग्राम प्रधान धनपति मांझी, चिनिया देवी, रीना देवी, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष फुलमनी देवी, महुबन्ना के मुखिया संतोष किस्कू आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










