समिति से की निविदा रद्द करने की मांग

Published at :18 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
समिति से की निविदा रद्द करने की मांग

दुमका. झारखंड लोकल बाडिज इंपलाइज फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष को आवेदन देकर दुमका नगर पर्षद द्वारा सफाई कार्य का जिम्मा स्वयं सेवी संस्था को सौंपे जाने के लिए निकाली गई निविदा को रद्द करने की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन में इसका विरोध करते […]

विज्ञापन

दुमका. झारखंड लोकल बाडिज इंपलाइज फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष को आवेदन देकर दुमका नगर पर्षद द्वारा सफाई कार्य का जिम्मा स्वयं सेवी संस्था को सौंपे जाने के लिए निकाली गई निविदा को रद्द करने की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन में इसका विरोध करते हुए बताया है कि अगर सफाई का जिम्मा स्वयं सेवी संस्था को दे दी जाती है, तो अनुसूचित जाति व जनजाति के बेरोजगार युवकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि उक्त कार्य बेरोजगार युवक नगर पर्षद में मास्टर रौल के रूप में कार्य करते है और इसका जिम्मा संस्था को दे दिये जाने से संस्था इन युवकों से मनमाने तरीके से कार्य करायेगी और पूर्ण मजदूरी भी नहीं दी जायेगी. उन्होंने बताया दुमका काफी पिछड़ा जगह हैं यहां कोई कल कारखाना नहीं है, इसलिये बेरोजगार युवक मजदूरी कर अपनी जीविका चलाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola