क्राईम// बीडीओ के सरकारी आवास में हुई चोरी

Published at :18 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
क्राईम// बीडीओ के सरकारी आवास में हुई चोरी

प्रतिनिधि, जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन के सरकारी आवास में देर रात्रि 10 – 12 की संख्या में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर ली. चोरों ने मुख्यद्वार का ताला तोड़ कर एक माइक्रो क्राउन सीबी2 डयूअल सीम मोबाइल उसमें लगा बीएसएनएल व रिलायंस का सिम व पैंट के पॉकेट में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन के सरकारी आवास में देर रात्रि 10 – 12 की संख्या में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर ली. चोरों ने मुख्यद्वार का ताला तोड़ कर एक माइक्रो क्राउन सीबी2 डयूअल सीम मोबाइल उसमें लगा बीएसएनएल व रिलायंस का सिम व पैंट के पॉकेट में रखे 1200 रुपये की चोरी कर ली. घटना देर रात्रि करीब डेढ़ बजे की है, उस समय बीडीओ श्री सुमन उपर तले में सो रहे थे. मौका पाकर चोरों ने पहले मुख्यद्वार का ताला तोड़ा, फिर दूसरे दरवाजे की छिटकिनी तोड़ी और अंदर प्रवेश कर गये, वहां बीडीओ की मां सो रही थी. चोर फिर वहां से बीडीओ के शयन कक्ष में पहुंचे और दीवार पर टंगे हुए पैंट की पॉकेट से 1200 रुपये निकाल ली. चोरों द्वारा सामानों को इधर उधर करने की आवाज पाकर उनकी नींद खुल गयी, तो उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर को देखा और हल्ला मचाने लगे. तभी सभी भाग खड़े हुए. चोरी की इस घटना के वक्त परिसर में प्रतिनियुक्त दो गार्ड गहरी नींद में सोये थे. चोरी की इस घटना की सूचना जामा थाना में दे दी गई है. ………………………….फोटो 18 जामा 1 व 2घर में खड़े बीडीओ व आवास ……………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola