लोइस मरांडी का निर्देश. सात दिनों के अंदर हो नाले का निर्माण

Published at :18 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोइस मरांडी का निर्देश. सात दिनों के अंदर हो नाले का निर्माण

संवाददाता, दुमकाएशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित गोबिंदपुर साहिबगंज पथ परियोजना की संवेदक एजेंसी रैमकी कंस्ट्रक्शन कंपनी को कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने बायपास रोड में गिलानपाड़ा के निकट अधूरे नाले का निर्माण कार्य सात दिनों के अंदर शुरू कराने का निर्देश दिया है. डॉ लोइस को उस मुहल्ले में रहने वाले लोगों ने शिकायत की […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाएशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित गोबिंदपुर साहिबगंज पथ परियोजना की संवेदक एजेंसी रैमकी कंस्ट्रक्शन कंपनी को कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने बायपास रोड में गिलानपाड़ा के निकट अधूरे नाले का निर्माण कार्य सात दिनों के अंदर शुरू कराने का निर्देश दिया है. डॉ लोइस को उस मुहल्ले में रहने वाले लोगों ने शिकायत की थी. मुहल्ले के लोग नाले का पानी घर में घुस जाने और आने-जाने में होने वाली तकलीफ से बेहद परेशान हैं. लोगों को नाले में बहने वाले घुटने भर पानी में उतरकर घर से आना जाना करना पड़ रहा है. इस कंपनी ने बायपास रोड में कुछ महीने पूर्व ही ह्युम पाइप लगाकर नाले का रोड क्रॉसिंग ड्रेन बनाया था और कुछ दूरी तक नाला भी बनवाया था, लेकिन पूरे बाजार से आने वाले मुख्य नाले के पास बायपास रोड में नाला नहीं बना, जिससे लोगों को भारी फजीहत हो रही है. खासकर बारिश होने पर यहां तालाब सी स्थिति पैदा हो जा रही है. कंपनी के प्रतिनिधियों ने निर्देश के अनुरूप तुरंत काम शुरू कर देने का भरोसा जताया है.—————-18-दुमका-निरीक्षण 1/2——————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola