//समिति के गठन की मांग

शिकारीपाड़ा . पर्यटन सचिव व उपायुक्त के निर्देश के डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मलूटी के टेराकोटा मंदिरों के रख रखाव के लिए समिति का गठन नहीं हुआ है. मलूटी के ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ ने ग्रामसभा के माध्यम से समिति का गठन करने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज […]
शिकारीपाड़ा . पर्यटन सचिव व उपायुक्त के निर्देश के डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मलूटी के टेराकोटा मंदिरों के रख रखाव के लिए समिति का गठन नहीं हुआ है. मलूटी के ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ ने ग्रामसभा के माध्यम से समिति का गठन करने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक इस ओर किसी प्रकार का सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. इधर गांव के ही कुछ लोग गुपचुप ढंग से समिति गठन का प्रस्ताव तैयार कर बीडीओ से उस प्रस्ताव को ही अंंतिम रूप देने की तैयारी कर रहे हैं. जबकि ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर समिति गठित कराने की मांग की है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में ग्राम प्रधान गौर राउत, समीर कुमार साहा, गौतम चटर्जी, मिलन बाउरी, भैरवनाथ चक्रवर्ती, राहुल साहा, मलम घोष सहित 126 ग्रामीण शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










