मेरीला व सोनिया बनीं सेविका

Published at :17 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
मेरीला व सोनिया बनीं सेविका

जामा. आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के चयन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के भुटोकोडि़या अंतर्गत रांगा एवं वेदिया पंचायत के डोमनपहाड़ी केंद्र में ग्रामसभा आयोजित की गई. रांगा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था, जिसमें से मेरीला सोरेन को चयनित किया गया. इसमें इस टोले की एक बहू […]

विज्ञापन

जामा. आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के चयन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के भुटोकोडि़या अंतर्गत रांगा एवं वेदिया पंचायत के डोमनपहाड़ी केंद्र में ग्रामसभा आयोजित की गई. रांगा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था, जिसमें से मेरीला सोरेन को चयनित किया गया. इसमें इस टोले की एक बहू थी, जबकि दूसरे टोला से अभ्यर्थी के चयन किये जाने पर गामीणों ने ग्रामसभा में हंगामा किया. इधर वेदिया पंचायत के डोमनपहाड़ी केंद्र में सेविका पद के लिए छह उम्मीदवार थी, जिसमें सर्वसम्मति से सोनिया देवी का चयन किया गया. मौके पर सीडीपीओ गीता एल्विणा बेसरा, मुखिया विभीषण मुर्मू, महिला पर्यवेक्षिका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola